
भारत में आने वाले चुनावों के चलते IPL के मैच दक्षिण अफ्रीका स्थानांतरित किये जा चुके हैं.
आईपीएल के दूसरे संस्करण के कार्यक्रम की घोषणा हो गई है. इसका पहला मुक़ाबला दक्षिण अफ़्रीका के केपटाउन में 18 अप्रैल को खेला जाएगा.
18 अप्रैल को शुरुआती मुक़ाबला राजस्थान रॉयल्स और बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स के बीच होगा.
इसी दूसरा मुक़ाबला मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा.
सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले 22 और 23 मई को प्रिटोरिया और जोहान्सबर्ग में खेले जाएंगे.
डरबन में दक्षिण एशियाई समुदाय के लोगों की बड़ी आबादी को देखते हुए सबसे ज़्यादा 16 मैच खेले जाएंगे.
जोहान्सबर्ग और केपटाउन में आठ-आठ मैच होंगे.
चुनाव के दौरान सुरक्षा के मुद्दे पर केंद्र सरकार से मतभेद के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पिछले दिनों आईपीएल टूर्नामेंट दक्षिण अफ़्रीका में कराने का फ़ैसला किया था.
पिछले साल हुए पहले आईपीएल टूर्नामेंट में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने खिताबी जीत हासिल की थी.
आईपीएल के दूसरे संस्करण में 59 मैच दक्षिण अफ़्रीका के आठ शहरों केपटाउन, जोहान्सबर्ग, डरबन, प्रिटोरिया, ईस्ट लंदन, किम्बरले, ब्लोमफंटीन और पोर्ट एलिज़ाबेथ में खेले जाएंगे.

वैसे अगर चुनाव दक्षिण अफ्रीका में स्थानांतरित कर दिए जाते तो क्रिकेट-प्रेमियों को ज़्यादा खुशी होती ! ना !ना ! मैं उस टाइप का क्रिकेट-प्रेमी नहीं हूं।