
मुंबई: आज आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान ने अपने घर पर बुलाई एक मीटिंग में सौरव गांगुली की बात पर सहमति प्रदान करते हुए कहा है कि टीम में एकता बनाये रखने के लिए जरूरी है कि टीम की कमान सिर्फ एक व्यक्ति के हाथ में हो.
यानी आईपीएल के दौरान नाइट राइडर्स का सिर्फ एक ही कप्तान होगा, न कि चार-चार कप्तान .
वो कौन होगा, इसका फैसला दक्षिण्ा अफ्रीका में होगा. इस पर अभी कुछ कहने से उनहोंने इनकार कर दिया है. यानी कि दादा की कप्तानी खतरे में है.

0 comments