
शाहरुख खान ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्हें नाईट राइडर्स टीम को तोड़ना नहीं है, बल्कि आई.पी.एल. की सबसे सफल टीम बनाना है. इसके लिए जरूरी है कि टीम का कप्तान एक ही हो. एक से अधिक कप्तान होने पर टीम की एकता भंग हो सकती है. उन्होंने कहा कि यदि टीम में 5 कप्तान हों, भले ही वे अलग-अलग समय पर कप्तानी करें लेकिन इससे महत्वाकांक्षाओं की टकराहट हो सकती है. अतः जो भी निर्णय होगा वह सोच समझ कर ही लिया जायेगा.
शाहरुख ने कहा कि कप्तान का चयन दक्षिण अफ्रीका में अभ्यास के दौरान किया जाएगा. शाहरुख ने कहा कि टीम में सौरव गांगुली मौजूद रहेंगे. उनके बिना हम नाईट राइडर्स टीम की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं.
गौरतलब है कि नाइट राइडर्स के कोच जॉन बुकानन ने कुछ दिन पहले कहा था कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अलग-अलग मैचों में अलग-अलग कप्तानों के साथ उतरेगी. उनके इस फार्मुले का क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने विरोध भी किया था.

0 comments