
नाईट राइडर्स के कप्तानों की दौड़ में अपने दादा को न्यूजीलैंड के पराक्रमी बल्लेबाज़ ब्रैंडन मैक्कुलम और वेस्टइंडीज़ के विस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस गेल से कड़ी टक्कर मिल रही है.
यही कारण है की नाईट राइडर्स की टीम का कप्तान चुनने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है.
आई.पी.एल. के पिछले सत्र में दादा का प्रदर्शन भी कोई बहुत ही अच्छा नहीं रहा और यही बात इस बार भी उनके विरुद्ध खड़ी हो रही है. हालांकि शाहरुख़ समस्या सुलझाने में लगे हुए हैं पर यह दिन पर दिन और भी जटिल होती जा रही है. इससे लग रहा कि गांगुली का पत्ता कटना तय है पर शाहरुख यह सोच कर डरे हुए हैं कि बंगाल टाइगर सौरव गांगुली के बिना कोई भी उनकी टीम का समर्थन नहीं करेगा.
सही बात है बिना बंगाल टाइगर के कोलकाता की टीम कैसी !!

0 comments